{"_id":"6a972f3b124e0eeb8a0bf2b1","slug":"double-murder-police-searching-for-those-who-knocked-on-the-door-jhansi-news-c-11-jhs1019-867654-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड: दरवाजे पर दस्तक देने वालों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड: दरवाजे पर दस्तक देने वालों को तलाश रही पुलिस
Wed, 02 Sep 2026 01:32 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में दोहरे हत्याकांड मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तक ऐसा कोई अहम ठोस सुराग उसके हाथ नहीं आया, साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिससे घटना की गुत्थी सुलझ सके।
जांच के दौरान पुलिस को घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। इससे पुलिस की जांच की दिशा भी बदल गई। पुलिस अभी तक जिस पर गहरा शक जता रही थी उसकी फुटेज घर पर पाई गई। इस वजह से उसकी भूमिका नजर नहीं आ रही है। पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए अन्य संभावित बिंदुओं पर काम शुरू किया है। मोहल्ले और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर कुछ लोग दंपती के घर के दरवाजे पर दस्तक देते हुए दिखाई दिए। वे घर के अंदर प्रवेश किए बिना वहां से चले गए। अब पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी है। बता दें, शनिवार रात गोविंदपुरी स्थित घर से विश्वनाथ पाल (70) एवं उसकी पत्नी भुवन देवी (65) के शव बरामद हुए थे। पुलिस ने इस मामले में उसके पुत्र जगपाल की तहरीर के आधार पर किराएदार सत्येंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे हिरासत में भी ले लिया। उससे भी पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की लेकिन, वह भी अभी तक कुछ नहीं बता सका है। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। अलग-अलग पुलिस टीम खुलासे के लिए लगाई गई है।
रोजाना के हिसाब से वसूलते थे किराया
पुलिस को छानबीन में मालूम चला है कि विश्वनाथ अपने ऊपर के कमरों को रोजाना के किराये पर उठाते थे। इस वजह से रात में भी उनके यहां लोगों के आने-जाने का क्रम बना रहता था। पुलिस इस एंगल से भी छानबीन कर रही हैै।