{"_id":"5bd6214cbdec22697b11635e","slug":"91540759884-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने में नाकाम छह चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध रोकने में नाकाम छह चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बाइकर्स गैंग पर लगाम लगाने में नाकाम और घटनाओं को दबाने में छह चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर कर दिए गए। एसएसपी की चेतावनी के बाद भी पुलिस बाइकर्स को नहीं पकड़ पाई। रविवार को एसएसपी ने इस मामले में छह चौकी इंचार्ज से चार्ज छीनकर लाइन में भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। अभी कुछ और थानेदार और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की चर्चा है।
शुक्रवार रात ग्यारह बजे लोकोशेड पुल पर पूर्व पार्षद कृष्ण कुमार काले की पत्नी सरोज अरोड़ा से पर्स लूटने के लिए बदमाशों ने उन्हें दूर तक घसीटा। जिसमें सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बदमाश पर्स भी लूूट कर ले गए थे। इसके अलावा अगवानपुर चौराहे पर बाइकर्स ने छजलैट निवासी वीर सिंह सैनी से मोबाइल लूट लिया था। पब्लिक ने मौके से ही मोबाइल लुटेरे को पकड़ लिया था। इन सनसनीखेज घटनाओं की जानकारी एसएसपी को नहीं दी गई। चौबीस घंटे तक पुलिस घटना को दबाए रखी। इसके अलावा भी शहर में लगातार लूट की घटनाएं हो रही हैं। रविवार को एसएसपी ने घटना दबाने और अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रहे अगवानपुर चौकी संदीप कुमार, रेल चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान, कैंप चौकी सुनील चौधरी, हरथला चौकी इंचार्ज, अजयपाल सिंह, रामगंगा विहार चौकी इंचार्ज राम वीर राठी और कटघर की गुलाबबाड़ी चौकी इंचार्ज राकेश तोमर को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने बताया कि छह चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर किए गए हैं।