{"_id":"5b734bc942c7920668418c4c","slug":"91534282697-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी ट्रेन की चपेट में आकर किशोर सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शताब्दी ट्रेन की चपेट में आकर किशोर सहित दो की मौत
Updated Wed, 15 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कटघर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम को दिल्ली की ओर से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई है।
कटघर रेलवे स्टेशन के सामने दरगाह है। आसपास के लोगों ने बताया कि दरगाह पर लोग हाजिरी लगाने के लिए आते हैं। मंगलवार शाम करीब साढे़ छह बजेे दरगाह के पास ही रामगंगा पुल से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर कुछ लोग बैठे हुए थे। इस दौरान दिल्ली की ओर से धड़धड़ाती हुई शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। ट्रेन को आता देख लोग वहां से हट गए। किशोर का पैर पटरियों के बीच फंस गया। वह पैर निकालने की कोशिश कर रहा था कि तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से किशोर और उसकी मदद करने के लिए जा रहे युवक की मौत हो गई। दोनों के शव तीन सौ मीटर की दूरी पर पडे़ मिले। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। किशोर की पहचान नाजिम (13) निवासी मोहल्ला हजीरा थाना कटघर के रूप में हुई है। युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। एसएचओ कटघर संजय गर्ग ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।