फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नैनीताल हाईवे पर कार-बाइक का संचालन बंद

नैनीताल हाईवे पर कार-बाइक का संचालन बंद

Wed, 29 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर कार-बाइक का संचालन बंद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से नैनीताल स्टेट हाईवे पर पानी दो किमी से होकर बह रहा है। इससे सड़क का कटान शुरू हो गया है। तीव्र गति से बह रहेपानी से होकर कार और बाइक का निकलना भी बंद हो गया है। हाईवे पर दोनों ओर पुलिस तैनात कर दी गई है। जलभराव से घिरे लोगों ने सुरक्षित ठिकाने तलाशना शुरू कर दिया है। हाईवे बंद होने से मंगलवार को ट्रैक्टर - ट्रालियों से लोगों को पार कराया गया।
नैनीताल हाईवे पर सोमवार को करीब 800 मीटर लंबाई मेंहोकर रामगंगा का पानी बह रहा था। मंगलवार को यह दो किमी से ज्यादा लंबाई में फैल गया। पानी केतेज बहाव से सड़क कटनी शुरू हो गई। जगहञजगह गहरी खाई बन गई हैं। इसकेचलते कार और बाइक का संचालन यहां से नहीं हो रहा है। हाईवे पर दोनों ओर तैनात पुलिस किसी को पैदल होकर भी नहीं निकलने दे रही है। इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। अब हाईवे को जलभराव वाले क्षेत्र से पार कराने में ट्रैक्टर-ट्राली ही सहारा बनी हैं। यहां पर करीगब दस ट्रैक्टर-ट्राली चलाए जा रहेहैं। इनमें एक बाइक को पार कराने के 50 रुपये और एक यात्री को पार कराने के20 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे के ऊपर से होकर रामगंगा का करीब दो फीट पानी बह रहा है। पानी का बहाव इतनी तेज है कि लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। इससे यूपी से उत्तराखंड को जाने वाले वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने रात में उक्त मार्ग से वाहनों को न निकालने की सलाह दी है। इसकेसाथ ही इस्लामनगर, मुस्तफापुर, काजीपुरा, चटकाली और शरम सराय गांवों को बाढ़ के पानी ने घेर लिया है। इससे डरेलोगों ने दूसरे स्थानों पर शरण लेनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed