फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nine mule accounts involved in cyber fraud detected in Almora.

Almora News: अल्मोड़ा में साइबर ठगी के नौ म्यूल अकाउंट पकड़े

Fri, 04 Sep 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 04 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nine mule accounts involved in cyber fraud detected in Almora.
अल्मोड़ा। साइबर ठगी और अवैध लेन-देन पर अंकुश लगाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस की ओर से चलाए गए एक सप्ताह के सघन चेकिंग अभियान में नौ संदिग्ध म्यूल अकाउंट पकड़े गए। पुलिस ने खाताधारकों को चिन्हित कर जिले के अलग-अलग नौ थानों में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस इन खातों के पीछे सक्रिय साइबर गिरोह के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के लिए आई4सी (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) से अल्मोड़ा पुलिस को गोपनीय डेटा उपलब्ध कराया गया था। इसमें जिले में संचालित ऐसे बैंक खातों की जानकारी थी, जिनमें अचानक बड़ी रकम का संदिग्ध लेन-देन सामने आया था।
विज्ञापन

इनपुट के आधार पर साइबर सेल और स्थानीय थाना पुलिस ने संबंधित बैंकों व खाताधारकों से संपर्क कर खातों की जांच और सत्यापन किया। मॉनिटरिंग के दौरान नौ बैंक खाते संदिग्ध म्यूल अकाउंट के रूप में सामने आए। पुलिस के मुताबिक, इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को प्राप्त करने, दूसरे खातों में भेजने अथवा छिपाने के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्या होता है म्यूल अकाउंट
म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते को कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी ठगी से प्राप्त रकम को जमा करने, दूसरे खातों में स्थानांतरित करने या धनराशि छिपाने के लिए करते हैं। कई मामलों में खाताधारक कमीशन या अन्य लाभ के लालच में अपना खाता दूसरों को इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराते हैं।
---

ध्यान दें...
-अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करें।
-किसी भी प्रकार के आसान कमाई अथवा लाभ के प्रलोभन में आकर अपना बैंक खाता किसी अन्य के उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं।
-अज्ञात कॉल, लिंक, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रलोभनों से सतर्क रहें।
-साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन-1930 पर सूचना दें और समय रहते शिकायत दर्ज कराएं।
-यदि कोई व्यक्ति आपको कमीशन या अन्य किसी लाभ का प्रलोभन देकर आपका बैंक खाता धनराशि प्राप्त करने अथवा भेजने के लिए मांगता है, तो ऐसे व्यक्ति की सूचना तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को दें।


कोट
जिले में पुलिस ने नौ संदिग्ध म्यूल अकाउंट पकड़े हैं। इन खाताधारकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ जिले के अलग-अलग नौ थानों में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों से अपील है कि अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या मोबाइल सिम किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। आगे भी अभियान जारी रखा जाएगा।
-चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed