फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी की पिटाई

मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी की पिटाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी की पिटाई
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को मकान दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को बुधवार दोपहर लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। हंगामे की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। सूचना मिलने पर ठगी की शिकार हुई महिलाएं भी पहुंच गईं और उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया।

महिलाओं का आरोप है कि नोटबंदी के दौरान सचिन नाम के व्यक्ति ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा दिया था। आरोप है कि 50 से ज्यादा महिलाओं से लाखों रुपये ठग लिए थे। इसके बाद आरोपी किराये का मकान छोड़ कर भाग गया। महिलाओं ने उसके खिलाफ तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ा नहीं। बुधवार को आरोपी सिविल लाइंस क्षेत्र में घूम रहा था। इस दौरान उस पर शाहनवाज की नजर पड़ गई। उसने अपने साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। इसके बाद अन्य लोग भी वहां जुट गए और उन्होंने ठगी के आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद यहां वह महिलाएं भी आ गई। जिनके साथ ठगी हुई थी। उन्होंने कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा ने बताया कि शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed