फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   no paper work from now, e mail will be used

कागज नहीं अब ई मेल पर भेजे जाएंगे आदेश-निर्देश

Sat, 13 Oct 2018 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Updated Sat, 13 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
no paper work from now, e mail will be used
E-mail Service

सरकारी दफ्तरों में आदेश- निर्देश और जांच रिपोर्ट भेजने के लिए अधिकारी अब कागजों का नहीं बल्कि ई मेल का इस्तेमाल करेंगे। कमिश्नर अनिल राजकुमार ने मंडलीय समीक्षा बैठक में शुक्रवार को इसके निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ई - आफिस से सरकारी कामकाज में तेजी आएगी। इससे फरियादियों को भी जल्दी इंसाफ मिलेगा। कमिश्नर ने राजस्व वसूली और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में 1 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


कमिश्नरी में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने कहा कि जांचें और आदेश - निर्देश को कागज पर एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर तक भेजने में ही कई - कई दिन लग जाते हैं। ई आफिस लागू होनेे के बाद सभी अधिकारी एक - दूसरे को मेल पर आदेश - निर्देश ओर रिपोर्ट भेजेंगे। इससे समय की काफी बचत होगी और काम तेजी से होगा। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपना ई- मेल एड्रस बना लें और आगे से इसी पर पत्राचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरियादियों के आवेदन और शिकायतें भी ई- मेल के जरिए बढ़ाए जाएं। मंडलायुक्त ने कहा कि ब्लाक मुख्यालयों पर कैंप लगाकर लाभार्थियों को बिजली कनेक्शन दिए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त जारी तक 31 अक्तूबर तक सभी आवास पूर्ण कराएं। सर्वेक्षण में पाए गए पात्र निराश्रित महिलाओं, वृद्धों एवं दिव्यांगों की पेंशन स्वीकृत कराई जाए। बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्यवाही कर राजस्व वसूली को बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed