Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Villagers outraged following death of youth injured in feud they placed body at Phutekua road blockade

औरैया: पुरानी रंजिश में घायल युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, फुटेकुआ चौराहे पर शव रखकर लगाया जाम

Sat, 14 Nov 2026 03:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Nov 2026 03:30 PM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर प्रताप सिंह गांव में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट में घायल युवक अंकित दोहरे की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फुटेकुआ चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद खोला गया।

विज्ञापन
Auraiya Villagers outraged following death of youth injured in feud they placed body at Phutekua road blockade
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर प्रताप सिंह में पुरानी रंजिश को लेकर सात नवंबर को युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक की शुक्रवार सुबह ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार दोपहर शव गांव ले जाते समय परिजनों और ग्रामीणों ने फुटेकुआ चौराहे पर रखकर बडेरा रोड पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन

गांव निवासी सुभाष पुत्र काशीराम दोहरे के अनुसार, उनका भतीजा अंकित दोहरे (पुत्र श्याम सुंदर) सात नवंबर की रात करीब आठ बजे फुटेकुआ से बाजार करके घर लौट रहा था। गांव के पास जयवीर पुत्र दुलारे और उसके एक रिश्तेदार शिवम ने उसे रास्ते में रोककर पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। अंकित ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी, तो सुभाष उसे लेकर आरोपियों के घर शिकायत करने गए।

विज्ञापन
Trending Videos





लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया
आरोप है कि वहां दीपू पुत्र बृजमोहन, आशीष पुत्र राजू, राम सिंह पुत्र दुलारे और शिवम पुत्र प्रमोद ने एकराय होकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से अंकित पर हमला कर दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।

विज्ञापन

चौराहे पर शव रखकर सड़क बंद कर दी
वहां सुधार न होने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गए, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव लेकर परिजन गांव लौट रहे थे। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण फुटेकुआ चौराहे पर एकत्र हो गए। परिजनों ने चौराहे पर शव रखकर सड़क बंद कर दी। सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह, कोतवाली के अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा और फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 40 मिनट तक वार्ता के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed