Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Man murdered inside his home after being bludgeoned with a brick blood soaked body found on veranda

कानपुर: घर में घुसकर युवक की ईंट से कूंचकर हत्या, बरामदे में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Nov 2026 04:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Nov 2026 04:01 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र के कटरा भैसोर गांव में शुक्रवार देर रात घर के बरामदे में सो रहे युवक की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर शराब के पाउच व अन्य साक्ष्य जुटाते हुए जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur Man murdered inside his home after being bludgeoned with a brick blood soaked body found on veranda
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सचेंडी के कटरा भैसोर गांव में शुक्रवार देर रात ईंट से कूंचकर युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाक़े में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। कटरा भैसोर निवासी  सोनू (32) बड़े भाई मानसिक विक्षिप्त मिंचू और वृद्ध मां राम जानकी के साथ रहकर मजदूरी का काम करते थे। चार बहनों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

रामजानकी एक माह से घाटमपुर स्थित बड़ी बेटी के घर पर थीं। मिंचू शनिवार सुबह अपने कमरे से बाहर निकला, तो सोनू का शव रक्त रंजित हालत में घर के बाहर स्थित बरामदे में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के साक्ष्य संकलित किए। मौके पर दो डिस्पोजल गिलास और देशी शराब की पाउच बरामद हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक ईंट से कुचल कर हत्या की गई है। इलाकाई लोगों के मुताबिक, सोनू जुआ खेलने का आदी थे। शुक्रवार को भी उन्होंने जुए में करीब 20 हजार रुपये जीते थे। घर के बाहर बरामदे में शराब पी गई थी। उनके साथ किसने शराब पी थी, इसकी जांच में पुलिस जुटी है। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed