फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रेलवे में हाई अलर्ट, बढ़ाई चौकसी

रेलवे में हाई अलर्ट, बढ़ाई चौकसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
रेलवे में हाई अलर्ट, बढ़ाई चौकसी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पहले पुलवामा हमला और अब पाकिस्तान से तनाव को देखते हुए रेलवे ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। दूसरे मंडलों के साथ ही मुरादाबाद रेल मंडल में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा जम्मूतवी से आने और जाने वाली ट्रेनों पर अतिरिक्त निगरानी की जा रही है।
डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि मंडल में चौकसी बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आरपीएफ से कहा गया कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाएं। साथ ही रेल ट्रैक से जुडे़ अधिकारी व कर्मचारियों से भी कहा गया कि ट्रैक की निगरानी में पूरी जिम्मेदारी निभाएं। कहीं कोई दिक्कत दिखाई दे। तो इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दें। ट्रेनों के चालकों से भी कहा गया कि अगर बराबर वाले ट्रैक पर कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या फिर लाइनों में कोई गड़बड़ी दिखाई तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी जाए।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों और वेंडर को दी जिम्मेदारियां
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म और ट्रेनों में साफ सफाई का कार्य करने वाले कर्मचारी व ट्रेनों में पानी लोड करने वाले कर्मचारी के अलावा वेेंडरों से भी कहा गया है कि वह रेलवे स्टेशन के प्रत्येक प्लेट फार्म पर जाते हैं। इसके अलावा वह ट्रेनों कोचों में भी जाते हैं। ऐसे में वह यात्रियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वह केवल ये न सोचें कि उन्हें तो केवल सफाई करनी है। ट्रेनों में पानी ही लोड करना है। अगर उन्हें कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत इसकी जानकारी आरपीएफ व जीआरपी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



जम्मूतवी जाने यात्रियों की संख्या घटी
मुरादाबाद। मुरादाबाद से जम्मूतवी जाने वाले यात्रियों की संख्या घट गई है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मुरादाबाद से प्रति दिन 50-60 यात्री जम्मूतवी के लिए टिकट खरीदते हैं। लेकिन पुलवामा हमले के बाद जम्मू जाने वाले यात्रियों में कमी आई है। उनका कहना कि बेगमपुरा, सियालदह और हिमगिरी एक्सप्रेस प्रति दिन चलती हैं। इसके अलावा साप्ताहिक गाड़ियां भी जम्मूती जाती हैं। इन गाड़ियों में मुरादाबाद से प्रति दिन 50-60 यात्री सवार होते थे। जिसमें कमी आई है।



जीआरपी और आरपीएफ ने खंगाला रेलवे स्टेशन
मुरादाबाद। जीआरपी और आरपीएफ ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन का कोना कोना खंगाला। इसके अलावा ट्रेनों में चेकिंग की। संदिग्ध लगने वाले यात्रियों के बैग व सामान चेक किया। इस दौरान कुछ संदिग्ध मिले। जिनसे पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर पंक ज पंत के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। प्लेट फार्म एक, दो, तीन, चार पांच के अलावा छह और सात पर भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed