फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   न कातिल मिले न क्लू तो दोबारा खोले दोनों बहनों के कमरे

मुरादाबाद डबल मर्डर: न कातिल मिले न क्लू, पुलिस ने दोबारा खोले दोनों बहनों के कमरे

Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
न कातिल मिले न क्लू तो दोबारा खोले दोनों बहनों के कमरे

गुजराती मोहल्ले में बेरहमी से की गई दो बुजुर्ग बहनों राजरानी और कुसुम की हत्या की वारदात में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक पुलिस को न तो यह पता है कि वारदात की साजिश किसने रची और न ही यह कि वारदात को अंजाम देने वाले कौन लोग हैं। पुलिस इसे संपत्ति विवाद के साथ लूट से जुड़ा हुआ मामला मान रही है। पुलिस को अंदेशा है कि कातिल कोई करीबी है लेकिन इस करीबी को वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस नहीं तलाश सकी है। परिवार की मांग है कि जल्द ही खुलासा किया जाए।

विज्ञापन


तीन दिन की जांच के बाद भी कातिल गिरफ्त में नहीं आए तो पुलिस ने सोमवार दोपहर दोबारा घटनास्थल पहुंच कर राजरानी और कुसुम के कमरों के दरवाजे खोले। वहां पर रखे सामान को चेक किया। यह देखा गया कि कहीं कातिल कोई सबूत तो नहीं छोड़ गया, जिसे तलाशने में शुरूआत में पुलिस से चूक हुई हो और वह कमरों के अंदर ही रह गया हो। राजरानी के गायब मोबाइल की तलाश भी कमरों के अंदर ही की गई। लेकिन न तो पुलिस को राजरानी का मोबाइल मिला न ही ऐसा कोई क्लू, जिससे की कातिल तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


परिवार को डर, कहीं अनसुलझा न रह जाए केस
राजरानी और कुसुम के रिश्तेदार अलग अलग जिलाें और प्रांत के रहने वाले है। दोनों बहनों की हत्या के बाद वह लोग ब्रज भवन पहुंचे। चार दिन का समय हो गया है, अब रिश्तेदार वापस अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। वह चाहते थे कि वारदात का खुलासा पुलिस उनके सामने करती, जिससे की उनको यह पता चल पाता की दोनों बुजुर्ग बहनों को मारने वाला कौन है, किस वजह से उनके साथ यह वारदात की गई है। लेकिन खुलासा न होने पर उनके मन में यह सवाल है कि उनके जाने के बाद कहीं इस केस की जांच को पुलिस ठंडे बस्ते में न डाल दे। अभी वह लोग एकजुट हैं, पुलिस पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed