{"_id":"5cca047dbdec2207340732f8","slug":"161556743293-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को फोन पर बात करते देख युवक ने खा लिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी को फोन पर बात करते देख युवक ने खा लिया जहर
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के डबल फाटक भदौड़ा में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसने अपनी पत्नी को फोन पर किसी से बात करते देख लिया था। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक मोनू डबल फाटक मोहल्ले में रहता है। परिवार में पिता संजू और मां सत्तो देवी है। सत्तो देवी ने बताया कि मोनू ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। महिला का आरोप है कि मोनू की पत्नी फोन पर किसी से बात करती है। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद था। मंगलवार की रात भी मोनू की पत्नी किसी युवक से फोन पर बात कर रही थी। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मोनू ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वह भदौड़ा में पड़ा मिला है। उसने होश में आने पर आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर कटघर अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी से विवाद में बाइक मैकेनिक ने खुद को चाकू मारा
पाकबड़ा। पाकबड़ा में बुधवार को पत्नी से विवाद में पति ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए टीएमयू में भर्ती कराया।
घटना पाकबड़ा कस्बे में पुराने थाने के पीछे की है। मोहल्ला निवासी आस मोहम्मद मोटरसाइकिल मिस्त्री है। कस्बे में डींगरपुर रोड पर उसकी दुकान है। आस मोहम्मद के भाई सरफराज ने बताया कि बुधवार दोपहर को आस महोम्मद और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिससे आहत होकर आस मोहम्मद ने अपने पेट में चाकू मार लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर टीएमयू अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया।