फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में बरेली के हिंदू युवा वाहिनी के मंडलाध्यक्ष पर धोखाधड़ी का केस

मिलक में बरेली के हिंदू युवा वाहिनी के मंडलाध्यक्ष पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 14 Jul 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
मिलक में बरेली के हिंदू युवा वाहिनी के मंडलाध्यक्ष पर धोखाधड़ी का केस
मिलक। गोरखनाथ मंदिर के गौ रक्षा पीठेश्वर महंत योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री की सोशल मीडिया पर छवि धूमिल के आरोप में घिरे बरेली के हिंदू युवा वाहिनी के मंडलाध्यक्ष पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला हिंदू युवा वाहिनी के लैटर हैड पर हिंदू वाहिनी का लोगो लगाकर सोशल मीडिया पर डालने का है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुलडिया भाट गांव निवासी एवं हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ कार्यकर्ता खेमेंद्र गंगवार ने बरेली के हिंदू युवा वाहिनी के मंडलाध्यक्ष अनिल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और कूट रचना समेत तीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक लैटर हैड चल रहा है। जिस पर युवा वाहिनी रजि. 780 लैटर हैड पर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने रामपुर जनपद का अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गंगवार को बनाया है। आरोप है कि लैटर हैड पर युवा वाहिनी का लोगो लगा है। संबधित संगठन योगी आदित्यनाथ ने बनाया है। आरोप है कि आरोपी लोगों की भावनाएं हिंदू युवा वाहिनी एवं योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की हैं। पुलिस ने आरोपी बरेली के हिंदू युवा वाहिनी के मंडलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed