{"_id":"5c1d4b2dbdec2256af3f4c07","slug":"141545423661-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छजलैट में बिजनौर मार्गपर ट्रक और टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत-Dehat","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छजलैट में बिजनौर मार्गपर ट्रक और टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत-Dehat
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ(मुरादाबाद)।
छजलैट क्षेत्र में बिजनौर हाईवे पर ट्रक और टैंकर की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद टैंकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर सड़क किनारे उपले पाथ रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे उसकी चपेट में आने से बाल बाल बचे हैं। पलटे टैंकर से दो घंटे तक पेट्रोल और डीजल बहता रहा। पुलिस ने बड़ा हादसा अनहोनी की आशंका से दुघर्टना स्थल को पूरी तरह कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार की शाम चार बजे बिजनौर हाईवे पर छजलैट के गांव दाड़ी महमूदपुर में ट्रक और टैंकर में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद टैंकर गांव के रामकिशोर के घर के सामने पलट गया। जिसके नीचे रामकिशोर की पत्नी ओमवती (50) दब गई। वह सड़क किनारे उपले पाथ रही थी। गांव वालों ने किसी तरह उसे टैंकर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं ट्रक का केबिन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ट्रक का चालक राजेश निवासी नानबाग जिला बुकारो (झारखंड) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी कांठ लाया गया। लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इधर पलटे हुए टैंकर में भरा पेट्रोल और डीजल बहने लगा। दुघर्टना की सूचना पर उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा, थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक व कांठ तेजबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सबसे पहले बिजली आपूर्ति बंद करा दी। गांव के लोगों से भी घरों में चूल्हा या आग जलाए जाने के लिए मना कर दिया। शाम छह बजे दो क्रेनों ने जैसे तैसे टैंकर को सीधा किया। ट्रक को भी रोड से हटवाया गया। देर शाम टैंकर में बचे तेल को दूसरे टैंकर में पलटवाए जाने की तैयारी की जा रही थी। इधर पुलिस ने मौके से फरार टैंकर चालक को छजलैट में पकड़ लिया है।