{"_id":"584322044f1c1bd823de5def","slug":"craze-of-youn-old-and-femal-in-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा, बुजुर्ग और महिलाओं में दिखा मोदी क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा, बुजुर्ग और महिलाओं में दिखा मोदी क्रेज
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 04 Dec 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
हर वर्ग में दिखा मोदी क्रेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की परिवर्तन रैली में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं में मोदी क्रेज दिखाई दिया। मोदी को करीब से सुनने की इच्छा रखने वाले तो सुबह से ही मैदान में डट गए थे। साथ ही पिछली सीटों पर बैठे लोग भी मोदी की बात को बड़ी शांति से सुनते रहे। कोई अपना कारोबार छोड़कर आया था तो किसी ने मोदी के भाषण के लिए छुट्टी ले ली थी। भाषण सुनने के बाद लोग मोदी का गुणगान करते हुए अपने घर की ओर रवाना हुए।
मोदी की ताकत के आगे दूसरे देशों में मची खलबली
मोदी का भाषण सुनने पहुंचे कंजरी सराय निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि हमारे प्रधान मंत्री की ताकत के आगे दूसरे देशों में खलबली मची है। पीएम के इशारे पर भारतीय सेना, पाकिस्तान की हरकत का मुंहतोड़ जबाव दे रही है। हमें ऐसे पीएम पर गर्व करना चाहिए।
नोटबंदी से मजबूत हो रही भविष्य की नींव
चक्कर की मिलक निवासी संजय सैनी ने बताया कि नोटबंदी का फैसला देश के लिए भविष्य की नींव मजबूत करेगा। कुछ दिक्कत आ रही हैं। लेकिन आने वाला कल अच्छा होगा। नोटबंदी से कालाधन जुटाने वाले लोग ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
घर बनाते हैं तब भी तो परेशानी होती है ये तो देश का मामला
बंगला गांव निवासी नीलम शर्मा और उनके पति सुनील शर्मा ने बताया कि हमारे लिए गर्व की बात है। देश के प्रधानमंत्री हमारे बीच आएं हैं। कहा कि जब हम लोग मकान बनवाते हैं तो तमाम परेशानी होती हैं। लेकिन बाद में उसकी मकान में सकून मिलता है। तो फिर जब देश का निर्माण हो रहा है तो बैंक के बाहर लाइन में लगकर थोड़ी दिक्कत झेलनी पड़ेगी।
मजदूरों का छलका दर्द, बोले मनरेगा में किया जाए सुधार
मुरादाबाद। बिजनौर के बढ़ापुर से मोदी का भाषण सुनने आए मनरेगा मजदूरों का दर्द छलक आया। उन्होंने बताया कि मोदी ने भाषण अच्छा दिया है। नोटबंदी और बिजली पर खूब बोले। अगर मनरेगा मजदूरों के लिए भी कुछ बोल जाते तो अच्छा होता। हरीश चंद्र, महेंद्र सिंह, रामौतार, मलखान सिंह और प्रेम ने बताया कि वह मनरेगा मजदूर हैं। लेकिन साल में एक माह भी रोजगार नहीं मिलता है। पीएम को मनरेगा मजदूरों के लिए भी कुछ करना चाहिए।