फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   congress workers protest in moradabad

कांग्रेसियों को प्रदर्शन से रोका, महानगर कार्यालय पर नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
congress workers protest in moradabad
मुरादाबाद। किसानों केभारत बंद के समर्थन में पुलिस ने कांग्रेसियों को प्रदर्शन करने से रोक दिया। महानगर कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेसियों को बाहर नहीं निकलने दिया। नारेबाजी करने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक हो गई। वहीं जिलाध्यक्ष को घर में नजरबंद कर दिया गया। जबकि महानगर अध्यक्ष को कैंप कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर मंगलवार को किसानों के भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस ने प्रदर्शन की घोषणा की थी। घोषणा के बाद सोमवार देर रात जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर केघर पुलिस तैनात कर दी गई। मंगलवार सुबह जैसे ही कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली वह जिलाध्यक्ष के घर इकट्ठा होने लगे। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जहां मजिस्ट्रेट बुलाकर कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अजय सारस्वत सोनी, इरम कदीर, आबिद नवी, जावेद नबी, अतीक अहमद, कमर सलीम, इकराम अली, तवस्सुमजहां आरा, सुशीला कश्यप, श्यामबाबू वाल्मीकि, महबूब अली, मुशाहिद, सुधीर पाठक, राहत खां आदि मौजूद रहे। भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेसी महानगर कार्यालय चौमुखापुल पहुंच गए। जहां पुलिस ने कांग्रेसियों को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया। जिसे लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान अनुभव मेहरोत्रा, असद मोलाई, नदीम अंसारी, अरशद परवेज, संदीप शर्मा, अख्तर खान, अनमोल गुप्ता, निर्मल अरोड़ा आदि मौजूद रहे। वहीं महानगर अध्यक्ष हाजी रिजवान कुरैशी को कैंप कार्यालय भूड़े का चौराहा पर रोक दिया गया। बाद में नारेबाजी कर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान असलम खुर्शीद, अफजल साबरी, जुनैद, हाजी अजीम कुरैशी, फजान खान, राशीद अंसारी, हैदर अली अंसारी, राजू आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed