{"_id":"6aed488f53033592540ccb46","slug":"trump-blames-democrats-for-us-stock-market-fall-after-election-results-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार छिपाने के लिए ट्रंप का नया बहाना: शेयर बाजार में गिरावट के लिए डेमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार; क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हार छिपाने के लिए ट्रंप का नया बहाना: शेयर बाजार में गिरावट के लिए डेमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार; क्या कहा?
Fri, 06 Nov 2026 08:55 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:55 AM IST
सार
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में हार के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट पर राष्ट्रपति ट्रंप ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया । साथ ही उन्होंने अमेरिका के पहले से ज्यादा मजबूत होने का भरोसा दिलाया। ट्रंप ने क्या कहा, पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर इसे इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक बताया। ट्रंप ने कहा कि यह सब देखना बहुत दुखद है।
ट्रंप ने किसे जिम्मेदार ठहराया?
ट्रंप ने लिखा, चुनाव के नतीजों के आधार पर शेयर बाजार ने इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक देखा। यह देखना बहुत दुखद है। हमें उस स्तर तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी, जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा था। और फिर यह सब हो गया। इसलिए आपके 401(के) खातों में जमा रकम भी घट गई है। याद रखिए, इसके लिए रिपब्लिकन जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि डमोक्रेट्स (डेमोक्रेट्स) जिम्मेदार थे।
उन्होंने आगे लिखा, हालांकि, डरने की जरूरत नहीं है। हम जल्द ही, किसी न किसी तरह, पहले से कहीं ज्यादा बड़े और मजबूत होंगे। अमेरिका को फिर से महान बनाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतवंशियों का दबदबा: जॉर्जिया के पहले सिख विधायक बने ज्योत; रंजीव को मिशिगन में बड़ी जिम्मेदारी
राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है, जब उनको हालिया मध्यावधि चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यह चुनाव अमेरिकी राजनीतिक इतिहास का एक ऐसा मील का पत्थर साबित हुआ है, जहां दशकों पुराने सियासी समीकरण पूरी तरह पलट गए हैं।
देश भर के मतदाताओं ने अभूतपूर्व विविधता दिखाते हुए कई ऐतिहासिक और जमीनी बदलावों पर अपनी मुहर लगाई है। संसद और गवर्नर्स के पदों पर हुए इस बड़े फेरबदल से आने वाले समय में राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के खिलाफ एक मजबूत राजनीतिक मुकाबला देखने को मिलेगा।