{"_id":"6aeb87120f1fec0bc4091fb8","slug":"fire-breaks-out-in-a-state-transport-bus-on-the-highway-55-passengers-save-their-lives-by-jumping-out-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1032271-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: हाईवे पर चलती रोडवेज बस का टायर फटा, अचानक लग गई आग, 55 यात्रियों की अटकी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: हाईवे पर चलती रोडवेज बस का टायर फटा, अचानक लग गई आग, 55 यात्रियों की अटकी सांसें
Thu, 05 Nov 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:57 AM IST
सार
मूंढापांडे क्षेत्र के दलपतपुर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस का पिछला टायर फटने से आग लग गई। बस में सवार 55 यात्रियों को चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
राेडवेज की बस में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बुधवार की रात करीब नौ बजे दलपतपुर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बस में 55 यात्री सवार थे। आग की लपटें उठती देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात दिल्ली से बरेली के लिए रोडवेज बस जा रही थी। बस में 55 सवारी थीं।
विज्ञापन
जिसे चालक वसीम अहमद चला रहा था जबकि उसके साथ परिचालक चंद्रपाल मौजूद था। बुधवार की रात करीब नौ बजे बस मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर फ्लाईओवर से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
यात्रियों ने धुआं उठता देखा तो उन्होंने चीख पुकार मचा दी। चालक वसीम ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोक दिया। इसके बाद सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
इसकी जानकारी मिलते ही अग्निशमन केंद्र कटघर से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि ड्राइवर साइड में पिछला टायर फट के कारण आग लगी थी।