{"_id":"662a1ff22c7b3c93220c15f5","slug":"cm-yogi-will-hold-public-meeting-on-26th-akhilesh-will-come-bilari-on-28th-campaign-intensified-in-sambhal-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी 26 को करेंगे जनसभा, अखिलेश यादव 28 को आएंगे बिलारी, संभल में प्रचार अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी 26 को करेंगे जनसभा, अखिलेश यादव 28 को आएंगे बिलारी, संभल में प्रचार अभियान तेज
Thu, 25 Apr 2024 02:48 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:48 PM IST
सार
संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके लिए सीएम योगी 26 अप्रैल को बिलारी विधानसभा में चुनाव प्रचार करने आएंगे। सपा नेता अखिलेश यादव 28 को रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अप्रैल को बिलारी विधानसभा क्षेत्र के राम रतन इंटर कॉलेज में आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि वहां भाजपा की चुनावी जनसभा होगी। जिला प्रशासन से जनसभा की अनुमति ली गई है।
विज्ञापन
इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शीघ्र आने की संभावना है। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बिलारी के स्योहारा बृहस्पति बाजार में 28 अप्रैल को 12.30 बजे आएंगे। चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
एक घंटे रहने के बाद डेढ़ बजे हेलिकाॅप्टर से लौट जाएंगे। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा स्थल और हेलीपैड स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन