फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Closing ceremony of Shri Kalki Festival

श्री कल्कि महोत्सव के समापन गूंजा गीत दमादम मस्त कलंदर

Mon, 19 Nov 2018 05:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संभल
ब्यूरो, अमर उजाला, संभल Updated Mon, 19 Nov 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
Closing ceremony of Shri Kalki Festival
गायिका सोनिया शर्मा - फोटो : अमर उजाला

एंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव के समापन की शाम फिल्मी गीतों के सजी। इसमें देश भक्ति के साथ जुदाई और इश्क के गीत भी थे। वालीवुड की गायिका सोनिया शर्मा ने जब अपने अनूठे अंदाज में दमादम मस्त कलंदर गीत को छेड़ा तो बड़े पांडाल में मौजूद श्रोता झूम उठे।

विज्ञापन


उन्होंने सोनिया शर्मा की सराहना की। श्रोताओं का उत्साह देख सोनिया शर्मा ने जब  फिल्मी गीत-बिछुड़े तो अभी हम कल परसों, जिउंगी कैसे इस हाल में बरसों, मौत न आई हाय लंबी जुदाई सुनाया तो श्रोताओं का उत्साह और बढ़ा। 
विज्ञापन


इसके बाद सोनिया ने सुनाया- तेरे रश्के कमर, तेरी पहली नजर जो नजर से मिलाई मजा आ गया। गीत पर पूरे पांडाल में माहौल बदल गया। श्रोताओं ने गीत का आनंद लिया। इसी गीत के साथ सोनिया ने देश भक्ति का तराना छेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गीत का मुखड़ा पेश किया-इस देश का यारो क्या कहना, यह देश है दुनिया का गहना। संगीत संध्या में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ तमाम संत और स्थानीय लोग भी संगीत संध्या में गीत संगीत का आनंद लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed