फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Child death by drowning in water

प्लाट में भरे पानी में डूबकर मासूम की मौत

Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
Child death by drowning in water
मृतक अभिषेक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महीनों से प्लाट में भरे पानी में डूबकर पौने दो साल के मासूम की मौत हो गई। घटना एकता विहार कालोनी की है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे खेलते-खेलते मासूम बाहर आ गया और घर के सामने स्थित प्लाट में भरे पानी में गिर गया। करीब आधे घंटे बाद मासूम का शव तैरता दिखाई तो उसे बाहर निकला गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मंडी समिति के पास एकता कालोनी में रहने वाले प्रमोद कुमार सैनी स्कूल वैन के संचालक हैं। परिवार में उनके  पिता चंद्रपाल सैनी, मां प्रभा, बहन रखी, पत्नी मंजू, पौने दो साल का बेटा अभिषेक और बेटी वैष्णवी है। प्रमोद ने बताया कि घटना के समय  सुबह साढे़ नौ बजे के करीब वह स्कूल में थे। घर पर पत्नी और बच्चे मौजूद थे। मासूम अभिषेक खेलते -खेलते  घर के बाहर आ गया। कुछ देर बाद प्रमोद की बहन छत पर गई तो उसे अभिषेक की चप्पल घर के सामने प्लाट में भरे नाली के पानी में तैरती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


उसे अनहोनी का शक हुआ तो अभिषेक की तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन अभिषेक कहीं नहीं मिला। परिवार के लोग बच्चे को तलाश करने में जुटे थे, इसी बीच आधा घंटे बाद  कुछ दूरी पर प्लाट के पानी में मासूम का शव तैरता दिखा। उसे बाहर निकालकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। यहां  डॉक्टर ने अभिषेक को मृृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। मां, दादी, बुआ का रोकर बुरा हाल था। इस हादसे के बाद परिवार तथा मोहल्ले वालों में नगर निगम के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले वालों का कहना है कि कई बार शिकायत करने  के बावजूद प्लांट से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नगर निगम के अधिकारियों तथा शहर विधायक ने नहीं कराई । क्षेत्र में जल भराव की समस्या यथावत बनी हुई है। उन्होंने कमिश्नर राजदेश कुमार सिंह से नगर निगम के दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भविष्य में और बच्चे इस तरह के हादसे के शिकार न हो, इसलिए खाली प्लाटों में भरे पानी की निकासी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed