फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against the constable and his sister who raped the girl student on the pretext of marriage

Moradabad: छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, केस में बहन भी आरोपी

Sun, 25 Sep 2022 03:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Sep 2022 03:11 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि आईपीसी की धारा 376, 342 और 120 बी में केस दर्ज कर लिया गया है। केस में आरोपी सिपाही की बहन को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Case registered against the constable and his sister who raped the girl student on the pretext of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाली बीटीसी छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस में सिपाही की बहन को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी सिपाही अमेठी में तैनात है।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के गांव निवासी पीड़िता ने दर्ज कराए केस में बताया कि सहेली का मेरे घर जाना जाना था। हम दोनों साथ-साथ पढ़ती थीं। जिस कारण मैंने भी उसके घर जाती थी। सहेली ने एक साल पहले बताया था कि उसका चचेरा भाई शहवाज मलिक ठाकुरद्वारा के सबलपुर गांव निवासी है। वह पुलिस विभाग में सिपाही है। सहेली ने अपने घर सिपाही से मिलवाया था और हम दोनों के निकाह की बात की थी। तब आरोपी सिपाही शहवाज मलिक छुट्टी पर घर आया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


सहेली ने भी भरोसा दिलाया था कि सिपाही उससे निकाह कर लेगा। 21 जुलाई 2022 को आरोपी फिर से सहेली के घर आया और फोन कर मुझे भी वहीं बुला लिया। आरोपी ने फिर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने आश्वासन दिया था कि वह छुट्टी पर आएगा तो शादी कर लेगा, लेकिन आरोपी अब मुकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है। वह आत्महत्या करने को मजबूर हो रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि आईपीसी की धारा 376, 342 और 120 बी में केस दर्ज कर लिया गया है। केस में आरोपी सिपाही की बहन को भी आरोपी बनाया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed