फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Candidates reach the center on time, entry will be closed half an hour before

समय से केंद्र पर पहुंचें परीक्षार्थी, आधा घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Candidates reach the center on time, entry will be closed half an hour before
मुरादाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन और सीटिंग व्यवस्था का कार्य किया गया। इसके अलावा पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा कराने की जानकारी दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि सभी अभ्यर्थी समय से केंद्र पर पहुंचे, क्योंकि इस बार निर्धारित समय से आधा घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि टैट परीक्षा मुरादाबाद में सुबह की पाली में 39 केंद्र और दोपहर की पाली में 29 केंद्रों पर होगी। पहली पाली में 19862 अभ्यर्थी और दूसरी पाली में 14495 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

पहली पाली में अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक रहेगा, जबकि दूसरी पाली में दोपहर दो बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे का कहना है कि प्रत्येक केंद्र पर प्रत्येक पाली के लिए एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो पर्यवेक्षक को लगाया गया है। कुछ केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक रिजर्व में भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित पहुंचाने एवं परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं के सील्ड बंडल व अन्य संबंधित अभिलेखों को परीक्षा केंद्र से कोषागार में सुरक्षित जमा कराने का उत्तरदायित्व जिलाधिकारी द्वारा नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट व जिला विद्यालय निरीक्षक का संयुक्त रूप से होगा।
केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ होने पर पांच से छह लाइनों में अभ्यर्थियों को लगाकर उन्हें प्रवेश कराया जाएगा। थर्मल स्कैनर से उनकी जांच की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो अलग-अलग कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक अतिरिक्त कोरोना कक्ष बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, हैंड सैनिटाइजर, कुछ अतिरिक्त मास्क की व्यवस्था की गई है। आवश्यकतानुसार मोबाइल एंबुलेंस सहित मेडिकल टीम की व्यवस्था की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की चिकित्सीय मांग पर सेवा उपलब्ध करवाई जा सके।

डीआईओएस ने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर डेढ़ घंटा पहले पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रवेश के समय प्रवेश-पत्र के अलावा फ ोटोयुक्त पहचान-पत्र और प्रशिक्षण योग्यता की किसी भी सेमेस्टर की अंक तालिका की मूल प्रति दिखाना आवश्यक है। यदि परीक्षार्थी के पास इंटरनेट की अंक तालिका है तो वह संस्था के प्रधानाचार्य से प्रमाणित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed