{"_id":"637fc37020438a541b539a94","slug":"bycott-of-electrric-workers-city-news-mbd4484174200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विद्युत कर्मियों ने किया प्रबंधन की बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विद्युत कर्मियों ने किया प्रबंधन की बैठक का बहिष्कार
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों ने किया प्रबंधन की बैठक का बहिष्कार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। विद्युत कर्मियों ने बृहस्पतिवार को प्रबंधन की ऑनलाइन बैठक का बहिष्कार किया। शाम पांच बजे मुख्य अभियंता कार्यालय पर विरोध सभा भी आयोजित की। इसमें उन्होंने पदोन्नति पद का समयबद्ध वेतनमान दिए जाने व संविदाकर्मियों को नियमित करने समेत तमाम मांगे उठाईं।
कर्मचारियों का कहना है कि यदि 27 नवंबर तक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो 28 नवंबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जबकि 29 नवंबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। विरोध सभा में बिजली अभियंताओं, जूनियर इंजीनियरों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अभियंताओं और कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के संबंध में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का कहना है कि 27 अक्तूबर को प्रबंधन को नोटिस दिया गया था। इस संबंध में अब तक कोई वार्ता नहीं की गई है। यह बिजली कर्मियों की समस्याओं के प्रति प्रबंधन की उदासीनता दर्शाता है। सभा में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक विशाल मलिक, सह संयोजक हुकुम सिंह राणा, विक्रम सिंह, आदित्य प्रकाश, अवर अभियंता दिनेश कुमार, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।