{"_id":"69b46d8f7d787ab27a023dad","slug":"bus-loaded-with-clothes-caught-for-gst-evasion-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-853712-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जीएसटी चोरी के आरोप में कपड़ों से लदी बस पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जीएसटी चोरी के आरोप में कपड़ों से लदी बस पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा। राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात रेडीमेड कपड़ों से लदी निजी बस को जीएसटी चोरी के आरोप में पकड़ लिया। बस चालक दिल्ली से कपड़े लादकर आ रही थी। इसके अलावा उप खनिज लदे तीन डंपरों को भी जांच टीम ने पकड़ लिया लेकिन कोर्ट के आदेश पर उनको छोड़ दिया गया।
राज्य कर विभाग के सचल दल ने रात करीब 12:00 बजे नगर के तिकोनिया पुलिस चेक पोस्ट पर बस को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बस का चालक भाग निकला। बाद में टीम ने बस को गांव रामूवाला गनेश में एक ढाबे पर ले जाकर जांच की। इस बीच व्यापारी भी आ गए थे। अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ ने बताया कि इस मामले में जांच की जाएगी। इधर बृहस्पतिवार रात उत्तराखंड से आ रहे उप खनिज लदे तीन डंपरों को टीम ने पकड़ लिया। इस मामले में अपर आयुक्त पूजा दीक्षित ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर मुक्त कर दिया। इस मामले में संबंधित डंपर स्वामी कोर्ट का आदेश शाम को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने मनोज परमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डंपर छोड़े गए हैं। संवाद