फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   burn species owl fall down in moradabad

मुरादाबाद में उड़ते हुए गिरा बर्न प्रजाति का उल्लू, साइकिल चला रहे बच्चों ने बचाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
burn species owl fall down in moradabad
पारकर इंटर कालेज में मिला बर्न प्रजाति का उल्लू। - फोटो : CITY
बर्न प्रजाति का उल्लू मुरादाबाद के पारकर इंटर कॉलेज के मैदान में अचानक उड़ते हुए बुधवार की रात गिर गया। मैदान में साइकिल चला रहा कैंपस का एक बच्चा उल्लू को अपने साथ घर ले गया। बच्चे के परिजनों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी देकर उल्लू को उन्हें सौप दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने घायल उल्लू का उपचार करके उसको अपने यहां पर सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन

पारकर इंटर कालिज के टीचर रितिन मैसी ने बताया कि वह कालिज कैंपस में ही रहते हैं। बुधवार की रात आठ बजे उनका बेटा शिमौन मैसी और उसका दोस्त मैरिस साइकिल चला रहे थे। तभी अचानक एक उल्लू आकर उनके सामने मैदान पर गिर गया। मैदान में घूम रहे कुत्तों ने उल्लू पर हमला कर दिया। दोनों बच्चों ने कुत्तों को भगाकर उल्लू की जान बचाई और घर ले गए। घर पहुंचने पर बच्चों के परिजनों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। शुक्रवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने उल्लू का उपचार कराया।
विज्ञापन

बर्न प्रजाति का उल्लू पारकर इंटर कालिज में गिर गया था। जो घायल था। पशु चिकित्सालय में उसका उपचार कराने के बाद में उसको अभी अपने पास ही रख लिया है। जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा तो उसको जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कन्हैया कुमार डीएफओ

पारकर इंटर कालेज में बच्चे को मिला बर्न प्रजाति का उल्लू।

पारकर इंटर कालेज में बच्चे को मिला बर्न प्रजाति का उल्लू। - फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed