फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bsp leader's son report expunge

बसपा नेता के बेटे के खिलाफ दर्ज छेड़खानी का केस घंटों में एक्सपंज

Thu, 29 Dec 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
bsp leader's son report expunge
बसपा प्रतीक
कांठ विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी नासिर कुरैशी के बेटे और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गलशहीद थाने में केस दर्ज किया गया। आरोप था कि एक छात्रा का पीछा करके मोबाइल से उसका वीडियो बनाया फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। जांच की तो मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन


केस दर्ज कराने वाली पीड़िता ट्रेस नहीं हो पाई है। देर रात केस एक्सपंज कर दिया है। पीड़ित छात्रा ने खुद को गलशहीद थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी बताया था। गलशहीद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में छात्रा ने कहा है कि जब वह ट्यूशन पढ़ने जाती है तो बसपा नेता नासिर कुरैशी का बेटा अपने तीन दोस्तों के साथ उसका पीछा करता है।
विज्ञापन


आरोपियों में से दो सगे भाई हैं और पक्का बाग के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा आरोपी लंगड़े की पुलिया निवासी है। छात्रा ने रिपोर्ट में कहा है कि आरोपियों ने पीछा करके उसका वीडियो बना लिया और फिर इस वीडियो के बूते उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उसे लगातार धमकाया और घर से निकलना मुश्किल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि उसे लगातार धमकियां जा रही थीं। जब आरोपियों की हरकतें हद से गुजरीं तो उसने अपने परिजनों को बताया। छात्रा के परिजन पुलिस अफसरों से मिले और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।


सीओ कटघर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की गई। जिसमें मामला फर्जी पाया गया। इस नाम की कोई भी युवती नहीं मिली है। बुधवार देर रात केस एक्सपंज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed