फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   brother in rld ex mla jila badar

भाई रालोद में तो पूर्व सपा विधायक ‘जिला बदर’

Sat, 04 Feb 2017 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
brother in rld ex mla jila badar
samajwadi party
हत्या के मामले में पिछले सात साल से जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सपा विधायक उस्मानुल हक को शुक्रवार रात अचानक बिजनौर जेल ट्रांसफर कर दिया गया। उस्मान के परिजनों को बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें रात नौ बजे अचानक बैरक से निकालकर बिजनौर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


उस्मान पर सपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि वह जेल की बैरक से देहात सीट के चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। देहात सीट से उस्मान के भाई कामरानुल हक रालोद से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा नेताओं की शिकायत पर डीएम ने जांच कराई तो आरोप सही निकले। इसके बाद डीएम ने उस्मान को मुरादाबाद जेल से बिजनौर ट्रांसफर करने के आदेश कर दिए।
विज्ञापन


पीपलसाना निवासी व पूर्व विधायक उस्मानुल हक हिस्ट्रीशीटर मौअज्जम की हत्या में वर्ष 2009 से जिला जेल में हैं। उन्हें अदालत से उम्रकैद की सजा हुई है। देहात सीट से उस्मान के चाचा शमीमुल हक सपा के विधायक हैं। इस बार इस सीट पर उस्मान अपने भाई कामरानुल हक के लिए टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सपा ने यहां से हाजी इकराम कुरैशी को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद उस्मान ने अपने भाई कामरानुल हक को रालोद से चुनाव मैदान में उतार दिया है। सपा के साथ थे तो उस्मान को जेल में अलग से पूरी बैरक मिली थी और जेल में उनकी तूती बोलती थी।


लेकिन सपा से मुखालफत मोल लेते ही उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सपा नेताओं ने उस्मान पर चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगाए और शुक्रवार को रातोंरात उन्हें बिजनौर ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed