फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Blast in a school bag at moradabad one women injured

क्रिकेटर पीयूष चावला के घर के पास स्कूल बैग में हुआ विस्फोट, महिला जख्मी

Mon, 04 Mar 2019 06:53 PM IST
abhinav Chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: abhinav Chauhan Updated Mon, 04 Mar 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Blast in a school bag at moradabad one women injured
moradabad blast

पॉश कालोनी दीन दयाल नगर में सोमवार शाम बाइक सवार विज्ञान के एक छात्र का बैग गिरने से से धमाका हो गया, जिसकी वजह से लोग दहशत में आ गए। छात्र भी डर की वजह से तुरंत वहां से भाग गया। हालांकि उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


धमाका क्रिकेटर पीयूष चावला के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ। स्थानीय लोग इसे भारत, पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से भी जोड़कर देखने लगे। पुलिस ने भी अलर्ट जारी कर दिया और बाइक सवार छात्र की तलाश में तीन टीमें लगा दी गई। 
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि छात्र 23 वीं पीएसी कालोनी में रहने वाले एक पुलिसकर्मी का बेटा है, जो कि विज्ञान का विद्यार्थी है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो खुलासा हुआ है कि वह एक कोचिंग संस्थान में दोस्त से मिलने गया था। वहां से वापस जा रहा था, बैग में केमिकल रखा था, जिसे उसने लैब से लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें माचिस की तीलियाें में लगे ज्वलनशील पदार्थ का चूर्ण भी रखा था। बैग में ही एक घड़ी रखी थी, जिसे वह बैग के अंदर से निकाल रहा था। इस दौरान ही उसका बैग नीचे गिर गया। बैग में रखे कैमिकल और माचिस की तीलियों के ज्वलनशील पदार्थ की वजह से उसमें धमाका हो गया। वहां से जा रही एक महिला भी आंशिक रूप से झुलस गई।

सीओ ने बताया कि छात्र के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके अलावा फील्ड यूनिट की टीम ने थाने में पहुंचकर बैग में मिले केमिकल की जांच की और छात्र के बयान को सही बताया है। इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को मिली तब उन्होंने राहत की सांस ली। 


शाम पांच बजे विस्फोट की सूचना मिलने पर सीओ एलआईयू सुनीता दहिया और सिविल लाइन पुलिस पहुंचे। उन्होंने बैग को कब्जे में लिया, जिसमें मिली किताब पर छात्र के नाम और उसके स्कूल के बारे में जानकारी लिखी थी। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तब पता चला कि विस्फोट लैब के केमिकल के कारण हुआ है। उसी के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed