फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP President Amit shah and CM yogi adityanath give tips to booth level workers in amroah

गजरौला में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- '10 दिन में गन्ने का भुगतान नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई'

Sat, 02 Feb 2019 06:29 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
BJP President Amit shah and CM yogi adityanath give tips to booth level workers in amroah
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना किसानों को 51 हजार करोड़ रुपयों का भुगतान किया जा चुका है।किसानों का भुगतान न करने वाली चीनी मिलों को दस दिन का अल्मीटेम दिया है। 
विज्ञापन


तय समय में भुगतान नहीं हुआ तो मिल मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेश पर भुगतान करने वाली पांच चीनी मिलों के खिलाफ आरसी जारी की जा चुकी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में आतंक फैलाने वाले एक वर्ग विशेष केगुंडे - बदमाश प्रदेश छोड़ गए हैं।  जो रह भी गए हैं, वह जान की भीख मांग रहे है। । पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैला इनका आतंक समाप्त हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लव जिहाद का भी पूरी तरह से सफाया हो चुका है। बिना किसी भेदभाव के सभी 75 जिलों में किसानों के लिए बिजली, पानी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार बहुसंख्यक समाज को सुकून से त्यौहार मानने का मौका मिला है। अब बिना  किसी झगड़े फंसाद के कांवड़ यात्रा निकल रहीं हैं और जन्माष्टमी का त्यौहार भी सकुशल बनाया जा रहा है।

 महाकुंभ में भी किसी भी तरह की बाधा नहीं है।  कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोकसभा चुनाव में गत चुनाव की अपेक्षा 74 प्लस का लक्ष्य लेकर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed