फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp leader relative arrested

इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में भाजपा नेता का रिश्तेदार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
bjp leader relative arrested
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने रामपुर मिलक के भाजपा नेता के भांजे को गिरफ्तार किया है। एक युवती ने आरोपी पर इंस्टाग्राम, फेसबुक व अन्य सोशल साइटों पर अश्लील व धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने केस में आरोपी की बहन और मामा भाजपा नेता व उसके पति को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें युवती ने बताया था कि रामपुर के मिलक थानाक्षेत्र के नगला निवासी अनुराग पांडे, उसके मामा मनोज पांडे और उसकी बहन व अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि अनुराग पांडे ने इंस्टाग्राम, फेसबुक ट्विटर व अन्य सोशल साइटों पर युवती के बारे में अश्लील व धमकी भरे मैसेज व फोटो शेयर किए है। पीड़िता का आरोप है कि मेरा पति भी आरोपियों के साथ मिला है। युवती का आरोप है कि आरोपी अनुराग उसे जान से मारने व तेजाब डालने की धमकियां दे रहा है। आरोपी आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सिविल लाइंस थाने के अपराध निरीक्षक योगेंद्र यादव ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी अनुराग पांडे को गिरफ्तार कर किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके मामा मनोज पांडे मिलक के भाजपा नगर अध्यक्ष हैं। आरोपी अनुराग पांडे बीटीसी कोर्स कर चुका है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। निरीक्षक ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed