{"_id":"574d1a654f1c1b2609108d0d","slug":"bjp-announces-candidates-will-file-nomination-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, आज दाखिल करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, आज दाखिल करेंगे नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 31 May 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। विधान परिषद के लिए पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने की। उन्होंने बताया कि तीनों प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
भाजपा ने भूपेन्द्र सिंह को विधान परिषद प्रत्याशी बनाकर संगठन को महत्व देने का संदेश दिया है।
मुरादाबाद निवासी चौधरी भूपेन्द्र सिंह भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, भाजपा के जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, विभाग संयोजक, दो बार पश्चिमी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री, एक बार क्षेत्रीय संयोजक और पिछले दो कार्यकाल से क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। भाजपा ने उन्हें संभल लोकसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ाया था। वह मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें किसी भी चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई लेकिन पार्टी ने विधान परिषद का टिकट देकर संदेश दिया है कि लगातार पार्टी से जुड़े रहे लोगों की अनदेखी नहीं की जाएगी। भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर शिवप्रताप शुक्ल का संसदीय बनवास भी खत्म कर दिया है।
गोरखपुर निवासी प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुक्ल चार बार विधायक और कल्याण सिंह सरकार में मंत्री रहे हैं। विधान परिषद सीट से भाजपा के दूसरे प्रत्याशी दयाशंकर सिंह जनवरी 2015 के विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा के दूसरे प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे लेकिन जीत नहीं सके थे।