फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhim Army chief Chandrashekhar Azad spoke against BJP at workers conference program in Moradabad.

भाजपा पर आजाद का हमला: चीते तो आ गए पर काला धन कब आएगा? कहा- मानसिक गुलामी छोड़ कुर्सी पर करना होगा कब्जा

Sun, 25 Sep 2022 08:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Sep 2022 08:13 PM IST
सार

मुरादाबाद के बिलारी में सरकारी अस्पताल के पास आयोजित भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को चंद्रशेखर आजाद ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार के कार्यकाल में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, कमजोर और गरीब वर्ग को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrashekhar Azad spoke against BJP at workers conference program in Moradabad.
कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यूपी की हवा बदल रही है और बहुजन समाज अंगड़ाई ले रहा है। राजनीति में भागीदारी न करने का सबसे ज्यादा नुकसान कमजोर वर्ग को उठाना पड़ रहा है। इसलिए मानसिक गुलामी छोड़कर कुर्सी पर कब्जा करना होगा।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद रविवार दोपहर मुरादाबाद के बिलारी में सरकारी अस्पताल के पास आइडिया खेल मैदान में आयोजित भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार के कार्यकाल में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, कमजोर और गरीब वर्ग को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नामीबिया से चीते लेकर आते हैं लेकिन कोई प्रधानमंत्री से यह नहीं पूछने वाला कि काला धन कब आएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में जनता को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी से ही उम्मीदें बची हैं।

विज्ञापन

उन्होंने जालौर और लखीमपुर खीरी की घटनाओं की ओर भी लोगों का ध्यान दिलाते हुए भाजपा सरकार को हर क्षेत्र में विफल बताया। उन्होंने भाजपा पर हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed