फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan attacked on Central Government about incident of West Bengal

पश्चिम बंगाल की घटना पर आजम खान का हमला, 'पिछले 5 सालों में गिरी है संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा'

Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan attacked on Central Government about incident of West Bengal
फाइल फोटो
कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंचे सीबीआई के अधिकारियों को डीटेन किए जाने की घटना पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ऐसा इस लिए हो रहा है कि पिछले पांच वर्षों में राजनैतिक लोगों द्वारा दुरुपयोग करने के चलते सीबीआई, ईडी और दूसरी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बेतहाशा गिरी है।
विज्ञापन


आजम खां ने इस घटना पर कहा कि दरअसल हुआ यह है कि इन गुजरे पांच सालों में लोकतंत्र को कमजोर हुआ है। हमारी जो स्वतंत्र एजेंसियां थीं उनका गलत इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन


 इनका इतना मज़ाक बना की इनकी विश्वसनीयता खत्म हो गयी और सियासतदानों ने अपने मकसद के लिए अपने उद्देश्यों के लिए इनका इस्तेमाल किया। 

ये जो कुछ हो रहा है चाहे वह सीबीआई हो, ईडी हो, आईबी हो या जो स्टेट एजेंसीज होती हैं यह हो इनके बारे में लोगों की बहुत अच्छी राय नहीं रह गई है । यह जो कुछ हुआ है पश्चिम बंगाल में वह इसी पृष्ठभूमि में हुआ है कुछ और अच्छा होना चाहिए था ताकि भरोसा पैदा होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए की बात यहां तक कैसे पहुंच गई। सीबीआई के अधिकारी एक दूसरे के एफआईआर करते हैं, रिजर्व बैंक के गवर्नर इस्तीफा देते हैं और अभी सांख्यिकी विभाग के अफसरों ने भी इस्तीफे दिए हैं। 

यह सब है बहुत ही सोचने वाली चीज है। सत्ता आती है जाती है आज कोई प्रधानमंत्री है कल कोई और होगा लेकिन वह जो एक मिसाल छोड़कर जा रहे हैं जो अंगारे समाज के लिए छोड़ कर जा रहे हैं, जो कांटे छोड़ कर जा रहे हैं उसका बड़ा नुकसान हो सकता है। 

वहीं, ममता बनर्जी द्वारा इस सब के पीछे अमित शाह का हाथ होने के संदेह पर आजम खान ने कहा जाहिर है अगर वह कह रही हैं तो उनकी कोई शिकायत होगी, कोई वजह होगी, जो वह बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed