{"_id":"5d8297558ebc3e93ba1b184a","slug":"attempt-murder-city-news-mbd3225948166","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने तीन भाइयों को उस्तरे और चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने तीन भाइयों को उस्तरे और चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर(मुरादाबाद)। भोजपुर थाने के सामने तीन भाइयाें पर उस्तरे व चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। तीनों घायल भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नौ लोगों के खिलाफ बलवा व जान लेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
भोजपुर कस्बे के मोहल्ले जामा मस्जिद निवासी फुरकान कुरैशी की भोजपुर थाने के सामने फल की दुकान है। उसने भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि वह अपने भाई इरफान, मोहम्मद साजेब व मोहम्मद शाहरूख के साथ बस स्टैंड भोजपुर के पास फल की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान वहां इकराम कुरैशी, फरमान व मोहम्मद फैजान पुत्रगण इकरार आ गए और कहने लगे की तू हत्या के मुकदमे में हमारे खिलाफ गवाही ही नहीं देना। अगर गवाही दी तो उससे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद मुन्ना आरिफ, माजिद, साजिद व बबुआ पुत्रगण वाजिद अली, मतलूब पुत्र मकसूद तथा मुजफ्फर पुत्र अली हसन भी आ गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने उस्तरे व चाकू से हमला कर इरफान, मोहम्मद साजेब व मोहम्मद शाहरूख को घायल कर दिया । तीनों के गले, पीठ, सिर और चेहरे पर हमला किया गया है। तीनों को लहूलुहान कर दिया। जिससे घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां से चिकित्सकों तीनों भाइयों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों के परिजनों का कहना है कि दो घायलों का इलाज कॉसमॉस अस्पताल में चल रहा है। भोजपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि फुरकान की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। दूसरे पक्ष से मतलूब ने भी तहरीर देकर कहा कि फुरकान समेत आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर मुन्ना आरिफ समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मुन्ना आरिफ समेत तीन लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया।