फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Assistant Director of Fisheries fails to attend meeting; explanation sought.

Moradabad News: बैठक में नहीं पहुंचे सहायक निर्देशक मत्स्य, स्पष्टीकरण तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Assistant Director of Fisheries fails to attend meeting; explanation sought.
मुरादाबाद। डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास और निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में सहायक निदेशक मत्स्य नहीं पहुंचे। जिसपर डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के आधार पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जननी सुरक्षा योजना, फैमिली आईडी, पोषण ट्रैकर, टूल किट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए डीएम ने 10 दिनों के लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष कार्यों को प्रत्येक दशा में निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने जनपद के ऐसे परिषदीय विद्यालयों की सूची बीएसए से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जहां अभी तक विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। इस दौरान सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी कुलदीप संत, डीडीओ श्वेतांग पांडेय, डीसी एनआरएलएम आरपी भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed