फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Asif became Hindu after going to Haridwar, befriended girl, raped her and forced her to convert to Islam

आसिफ की असलियत आई सामने: हरिद्वार जाकर बना हिंदू.. फिर युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव

Mon, 13 Jan 2025 05:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 05:58 PM IST
सार

कटघर क्षेत्र की युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार ने शादी के नाम पर धोखा देकर उसका उत्पीड़न किया।

विज्ञापन
Asif became Hindu after going to Haridwar, befriended girl, raped her and forced her to convert to Islam
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (फाइल) - फोटो : AI Generated

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म करने और धर्म परिर्वतन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके परिवार के आठ लोगों पर केस दर्ज कर किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार साल पहले उसकी जान पहचान कटघर थाना क्षेत्र के इमलाख गांव निवासी आसिफ से हुई थी। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि आसिफ के दूसरे समुदाय के होने के कारण उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी उसे हरिद्वार ले गया और वहां उसने हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी करने के लिए आरोपी पर दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता का कहना है कि अब वह फिर से गर्भवती है और आरोपी शादी नहीं कर रहा है। पीड़िता ने 20 दिसंबर को आरोपी को गर्भवती होने की जानकारी दी तो उसने उसके साथ अभद्रता की और गाली गलौज की।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आसिफ की मां रूखसाना, चाचा कासिम, भाई इमरान, कासिम की पत्नी सन्नो, बहनोई मोहम्मद उमर, और नासिर ने भी उसका उत्पीड़न किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उस पर दबाव बनाया है कि वह धर्म परिवर्तन करे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।

आरोपी को भेजा जेल

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी आसिफ समेत आठ लोगों पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।



शनिवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी उसे हरिद्वार ले गया था। वहां आरोपी ने हिंदू धर्म अपना लिया था लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपी ने युवती से कहा कि उसने तो उसे धोखा देने के लिए हिंदू धर्म अपनाने का नाटक किया था। पीड़िता ने उसके परिवार के लोगों पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed