फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Appointment letters distributed to district committee office-bearers at an RLD function.

Moradabad News: रालोद के समारोह में जिला कमेटी पदाधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters distributed to district committee office-bearers at an RLD function.
बिलारी। मुरादाबाद रोड स्थित अनिल फार्म हाउस सभागार में रविवार दोपहर रालोद का जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। समारोह में रालोद की जिला कमेटी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। नए पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रालोद संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

रालोद के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव मुंशी रामपाल सिंह और रालोद के रुहेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह रहे। रालोद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में रालोद को मजबूत बनाने में जुट जाएं। प्रत्येक बूथ स्तर पर रालोद की मजबूत कमेटी बनाई जाए। विशेष सदस्यता अभियान चलाकर विभिन्न वर्गों के अधिकाधिक लोगों को रालोद से जोड़ा जाए। गांव-गांव चौपाल आयोजित कर लोगों को रालोद की नीतियां और उपलब्धियां बताई जाएं। वहीं देवेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि भाजपा गठबंधन को हर स्तर पर मजबूत बनाने की जरूरत है। समारोह की अध्यक्षता भाजपा नेता और पश्चिमी व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेश शर्मा एडवोकेट तथा संचालन रालोद जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ठाकुरद्वारा के पूर्व विधायक विजय यादव, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, किरनपाल सिंह, जिला संयोजक राहुल बालियान, अनिल चौधरी, फिजाउल्ला चौधरी, राशिद अली, अनिल ठाकुर, मयाज सिद्दीकी, अनवर मलिक व अमरजीत सिंह चीमा आदि पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed