फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anurag expelled from college for pouring petrol and setting himself on fire

Moradabad News: पेट्रोल डालकर जलाने की घटना पर कॉलेज ने अनुराग को किया निष्कासित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Anurag expelled from college for pouring petrol and setting himself on fire
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में पेट्रोल डालकर जलाने की घटना के बाद प्रॉक्टोरियल कमेटी ने दोषी पाए जाने पर अनुराग को निष्कासित कर दिया। कमेटी के चीफ प्रॉक्टर जीके शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीकॉम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद बाहर गैलरी में फरहाद अली पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना सामने आई। इस घटना को लेकर प्रॉक्टोरियल कमेटी ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें गलती पाए जाने पर अनुराग को कॉलेज से निष्कासित किया कर दिया गया। इसके साथ ही बीकॉम तृतीय वर्ष के दीपक को नोटिस जारी किया गया है। दीपक को 12 जनवरी को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। सोमवार को दीपक से कमेटी के सामने पूछताछ की जाएगी। इस दौरान घटना की विधिवत जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आगे की कार्यवाही की होगी। इसमें अगर और भी छात्र शामिल पाए गए तो उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी। प्रॉक्टोरियल कमेटी में कुल 11 सदस्य हैं। बैठक में कमेटी के सदस्य अमित वैश्य, चरण जीत, चंद्रजीत यादव, कृति श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed