चल पड़ी मुरादाबाद-आनंद विहार मेमू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेमू का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने उद्घाटन करने से पहले कहा कि बनारस से मुरादाबाद के बीच विद्युतीकरण दो साल पहले ही पूरा हो चुका था। तीन महीने पहले मुरादाबाद-गाजियाबाद का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा हो गया था।
प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता के कारण ट्रेन का संचालन नहीं हो पाया था। अब इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने राजनीति बदलने के लिए जनादेश दिया था उसके अनुरूप सरकार काम कर रही है। कार्य संस्कृति में भी बदलाव आया है।
प्रदेश के लिए 19 हजार करोड़ की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए बजट में स्वीकृृत प्रस्तावों की जानकारी दी। कहा कि रेल मंत्री ने आम और गरीब लोगों को केंद्र में रखकर योजना तैयार की हैं। इसके बाद मेमू हो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ट्रेन रवाना होते समय स्टेशन पर मौजूद लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
झंडी दिखाने वालों में मुरादाबाद सांसद सर्वेश सिंह, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, नगर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, महापौर बीना अग्रवाल, अश्विनी त्यागी, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे एके पूठिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आभार डीआरएम प्रमोद कुमार ने व्यक्त किया।
प्रदेश में होगा देश का सबसे अच्छा रेल नेटवर्क ः रेल राज्यमंत्री
रेल राज्य मंत्री ने मेमू के उद्घाटन पर के अवसर पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उनके केंद्र में उत्तर प्रदेश ही रहा। प्रदेश की रेल योजनाओं को पर सरकार पहले की तुलना में कई गुना खर्च कर रही है। जिससे आने वाले सालों में प्रदेश का रेल नेटवर्क देश का सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क होगा।
रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। रेलवे नेटवर्क को आधुनिक, सुगम बनाया जा रहा है जिससे यात्री सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचें। उन्होेंने कहा कि आजादी के बाद से रेलवे पर काफी कम खर्च हुआ है। जबकि रेलवे पर यात्रियों और माल ढुलाई का दबाव आठ गुना बढ़ है।
यूपी को भी ज्यादा नहीं मिला। लेकिन बजट में यूपी का हिस्सा बढ़ाया गया है और कई योजनाएं शुरू की गई हैं। कई रोड ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। मेरठ-पानीपत नई रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। जिससे पंजाब, हरियाणा, जम्मू जाने वालों को दिल्ली होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा दिल्ली-शामली लाइन, काशीपुर-धामपुर लाइन बिछाई जाएंगी।