फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   AMU student dies in road accident

सड़क हादसे में एएमयू के छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
AMU student dies in road accident
कुंदरकी(मुरादाबाद)। एएमयू में एमएससी के लिए प्रवेश परीक्षा देने के अलीगढ़ को जा रहे कुंदरकी के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-संभल हाईवे से सटे ग्राम असदपुर निवासी मोहम्मद जुनैद (22) पुत्र मुन्ने हुसैन ने इसी साल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर साइंस से पास किया। अब वह एमएससी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देने के लिए जा रहा था। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर छात्र मोहम्मद जुनैद बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ जा रहा था। जब उसकी बाइक बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र में हाईवे से होकर गुजर रही थी, तभी सामने आई एक अन्य बाइक से छात्र की बाइक की सीधी भिड़त हो गई।
विज्ञापन

हादसे में छात्र मोहम्मद जुनैद की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए और छतारी पुलिस से हादसे की जानकारी ली। बुलंदशहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर छात्र के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। रविवार देर शाम जब छात्र मोहम्मद जुनैद का शव ग्राम असदपुर में उसके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। देर शाम छात्र के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द के खाक कर दिया गया। मृतक जुनैद अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed