फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha murder case: SC reserves judgment on review plea over lover killed seven family members

सात परिजनों की हत्या करने वाले प्रेमी जोड़े की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला बाद में

Thu, 23 Jan 2020 06:15 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 23 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Amroha murder case: SC reserves judgment on review plea over lover killed seven family members
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

14-15 अप्रैल 2008 को मुरादाबाद के अमरोहा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। जहां शबनम नाम की एक युवती ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने ही परिवार के सात सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले को लेकर रिव्यू पिटीशन दायर की गई थी जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि शबनम अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव के मास्टर शौकत अली की बेटी है। एमए पास शबनम गांव के स्कूल में शिक्षा मित्र थी। मास्टर शौकत उसकी शादी किसी पढे़ लिखे लड़के से करना चाहते थे। लेकिन शबनम का दिल सलीम पर आ गया था। परिवार को सलीम से शादी में बाधा मानकर शबनम ने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर खतरनाक साजिश रची।
विज्ञापन


शबनम ने 14-15 अप्रैल 2008 की रात उसने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और सबको अचेत कर दिया। इसके बाद प्रेमी सलीम को बुलाकर पिता शौकत, मां,  दो भाइयों, भाभी और शौकत की भांजी चांदनी की हत्या कर दी। 14-15 अप्रैल 2008 की रात उसने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और सबको अचेत कर दिया। इसके बाद प्रेमी सलीम को बुलाकर पिता शौकत, मां, दो भाइयों, भाभी और शौकत की भांजी चांदनी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय अमर उजाला ने इस सनसनीखेज हत्या कांड में आरोपियों के बारे में संकेत दिया था। पुलिस ने इसी लाइन पर चलकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस तफ्तीश में यह भी पता चला कि शबनम गर्भवती है। उसने जेल में ही पुत्र को जन्म दिया जिसे बुलंदशहर के एक पत्रकार ने गोद लिया। 


अमरोहा के जिला और सत्र न्यायालय ने इस जघन्य हत्या कांड में शबनम और उसके प्रेमी सलीम को फांसी की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने इस सजा को बरकरार रखा। शबनम इस वक्त मुरादाबाद जेल और सलीम आगरा जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed