{"_id":"69e52ede139c36154704196f","slug":"a-special-train-will-run-between-anand-vihar-and-jogbani-via-moradabad-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-881818-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आनंद विहार-जोगबनी के बीच मुरादाबाद होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आनंद विहार-जोगबनी के बीच मुरादाबाद होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार से जोगबनी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित होगी और मुरादाबाद मंडल के कई स्टेशनों के यात्रियों को सहूलियत देगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (04008) आनंद विहार से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या (04007) जोगबनी से 19 अप्रैल से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। दोनों दिशाओं में कुल 12-12 फेरे लगाए जाएंगे। इस समर स्पेशल ट्रेन का मुरादाबाद मंडल में हापुड़, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। आनंद विहार से चलने वाली ट्रेन हापुड़ में सुबह 9:56 बजे, मुरादाबाद में 11:30 बजे, बरेली में 1:00 बजे और शाहजहांपुर स्टेशन पर 2:08 बजे पहुंचेगी।
वापसी में जोगबनी से चलकर ट्रेन हापुड़ रात 12:18 बजे, मुरादाबाद 10:28 बजे, बरेली 8:28 बजे और शाहजहांपुर 7:33 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए एसी और स्लीपर श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।