फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A scorched mother who jumped into the fire to save her son also died.

Moradabad News: बेटे को बचाने के लिए आग में कूदी झुलसी मां ने भी दम तोड़ा

Fri, 10 Apr 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A scorched mother who jumped into the fire to save her son also died.
कांठ। आग से बेटे को बचाने के लिए आग में कूदी मां की भी दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


दो अप्रैल को तहसील क्षेत्र के गांव मझरा हसनगढ़ी में अचानक छप्पर के घर व पशुशाला में लगी भीषण आग में फंसे अपने दो साल के बेटे अफ्फान को बचाने के लिए उसकी मां कासिफा आग में कूद गई थी। वह बेटे को तो बाहर निकाल लाई थी लेकिन बेटे के साथ खुद भी झुलस गई थी। परिजन दोनों को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन अफ्फान की उसी दिन रास्ते में मृत्यु हो गई थी। झुलसी कासिफा को गंभीर हालत में दिल्ली ले जाकर भर्ती कराया गया था। वहां वह एक सप्ताह से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को रात इलाज के दौरान अस्पताल में कासिफा की भी मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव लेकर परिजन गांव हसनगढ़ी पहुंचे तो मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed