{"_id":"69e936082d627129fa089d52","slug":"a-dumper-collided-with-a-tempo-killing-four-people-injuring-four-others-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-114847-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, दंपती सहित चार की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, दंपती सहित चार की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। मुरादाबाद हाईवे पर बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे असलेमपुर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार डंपर ने सामने से टेंपो में टक्कर मार दी। डंपर चालक टेंपो को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को पिकअप और अन्य वाहनों से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मृत लोगों की पहचान मासूमपुर निवासी टेंपो चालक गुल हसन (45), ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड दो निवासी खुशबू (21), सरकड़ा करीम निवासी कृपाल सिंह (73) और उनकी पत्नी सानिया देवी (70) के रूप में हुई। डंपर चालक को पकड़ लिया गया है।
थाना डिलारी के गांव मासूमपुर निवासी गुलहसन (45) अपने टेंपो में ठाकुरद्वारा से सवारियां भरकर मुरादाबाद हाईवे पर जा रहा था। तभी असलेमपुर बस स्टैंड के पास सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तो चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना डायल 112 पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी लेकिन दोनों में से कोई समय से मौके पर नहीं पहुंच सका। इससे नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जामकर प्रदर्शन भी किया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने घायलों को पिकअप और अन्य वाहनों से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने टेंपो चालक गुलहसन और खुशबू को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड दो निवासी खुशबू पत्नी जीत सिंह के रूप में हुई।
काशीपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई दंपती की मौतउधर, गंभीर रूप से घायल गांव सरकड़ा करीम निवासी कृपाल सिंह और उनकी पत्नी सानिया देवी, गांव फ़ौलादपुर निवासी शाहीन जहां पत्नी अबरार और उनकी पुत्री नेहा (8), राजपुर केसरिया निवासी सपना पत्नी शेखर और उनकी पुत्री अंशिका को प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां कृपाल सिंह और उनकी पत्नी सानिया देवी (70) की इलाज के दौरान मौत हो गई। खुशबू के पति जीत सिंह की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।