Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मैच फिक्सिंग पर फूटा खिलाड़ियों का गुस्सा

मैच फिक्सिंग पर फूटा खिलाड़ियों का गुस्सा

Fri, 17 May 2013 05:31 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Fri, 17 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। आईपीएल मैच फिक्सिंग के खुलासे और श्रीसंत सहित तीन क्रिकेटरों की गिरफ्तारी से क्रिकेट खिलाड़ी खुद को शर्मसार महसूस कर रहे हैं। खिलाड़ियों में इन क्रिकेटरों के प्रति गुस्सा है जिसका इजहार जीआईसी में श्री संत की फोटो जलाकर किया गया तो सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों ने मुंह पर हाथ रखकर चिल्लाए- शेम शेम...।
कौमी एकता दल की ओर से राजकीय इंटर कालेज मैदान में एकत्र खिलाड़ियों ने मैच फिक्सिंग में पकड़े गए खिलाड़ियों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा ऐसे खिलाड़ी टीम में नहीं रहने चाहिए जो देश पर बदनुमा दाग हैं। प्रमुख रूप से दयाशंकर पांडेय, शरीफ अहमद, शमीम, आसिफ सलमानी, आसिफ अब्बासी, मुबारक, सुभान अली, मो. अली आदि मौजूद थे। उधर सोनकपुर स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों ने श्रीसंत जैसे खिलाड़ी के मैच फिक्सिंग में शामिल होने पर नाराजगी जताई। शेम-शेम कर खिलाड़ियों ने ऐसे खिलाड़ियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी की भी हो जांच
वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी बदरुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं कि ताज्जुब इस बात का है कि नंबर 8 और 9 पर रहने के बावजूद आईपीएल फ्रेंचाइजी का प्राफिट कैसे बढ़ता जा रहा है? फिक्सिंग में फ्रेंचाइजी की भूमिका संदिग्ध है, उनके बिना खिलाड़ी फिक्सिंग में शामिल नहीं हो सकते। फ्रेेंचाइजी की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों के लिए इतना गिर गए
क्रिकेट खिलाड़ी माधव अंश ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने देश का मान गिराया है। उम्मीद नहीं थी कि देश के 3 अच्छे खिलाड़ी पैसों के लिए इतना गिर जाएंगे। क्रिकेट के लिए यह अच्छा नहीं है।

टीम को गंदा करते ऐसे खिलाड़ी
शिवा सिंह ने कहा कि सभी अच्छे प्लेयर हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए था। इंडिया टीम को श्री संत जैसे खिलाड़ी गंदा कर रहे थे। बीसीसीआई ने अच्छा किया कि ऐसे खिलाड़ियों को निकाल दिया।


सख्त कदम उठाने चाहिए
ऋषभ प्रजापति ने कहा कि बीसीसीआई को सख्त कदम उठाने चाहिए। भारत और पाक में ही ऐसे खिलाड़ी अधिक हैं जिनका मैच फिक्सिंग में नाम अक्सर आता है। कुछ समय पहले भी चार रणजी खिलाड़ियों के नाम फिक्सिंग में उजागर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed