{"_id":"15334","slug":"Moradabad-15334-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासनिक टीम ने खंगालीं बैरकें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासनिक टीम ने खंगालीं बैरकें
Moradabad
Updated Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस प्रशासनिक टीमों ने मंगलवार को देर शाम शासन के निर्देश पर जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की बैरकें खंगालीं, रसोईघर से लेकर इसी कैंपस में लगी बच्चा जेल को भी चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी खामी मिलने से अधिकारियों ने इंकार किया है।
मंगलवार को देर शाम एसीएम सेकेंड रामेश्वर नाथ तिवारी, सीओ सिविल लाइंस आरएस गौतम और जिला प्रोबेशन अधिकारी अचानक जेल पहुंचे। जिला कारागार पहुंचकर अधिकारियों ने बैरकें चेक कीं, जेल की सफाई व्यवस्था देखी, बंदियों से बात कर हालचाल जाना। अधिकारियों ने जेल का रसोईघर भी चेक किया, जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के साथ मेडिकल टीम भी थी। जिसने जेल हास्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीपी त्रिपाठी और बाकी जेल अधिकारी भी मौजूद रहे। करीब एक घंटा जेल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारी लौट आए। कारागार के बाहर बनी हवालात भी अधिकारियों ने देखी।
विज्ञापन