{"_id":"5cb63d06bdec2213ec623a90","slug":"91555447046-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के द्वार पहुंचेगा मोबाइल एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के द्वार पहुंचेगा मोबाइल एटीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ग्रामीणों को धनराशि लेने के लिए कस्बा, शहर के एटीएम और बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। उनकी सुविधा के लिए बैंकों की ओर से गांवों में मोबाइल एटीएम वैन भेजने की व्यवस्था की जा रही है। एलडीएम ने बताया कि इसके लिए बैंकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नकद धनराशि के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटी-छोटी धनराशि के लिए वह कस्बे और शहर के एटीएम के चक्कर लगाते हैं। या फिर बैंकों में लंबी-लंबी लाइनों में लगते हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार गुप्ता का कहना है कि वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की चार मोबाइल एटीएम वैन संचालित की जा रही हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए करीब 12 और वैन की व्यवस्था की जा रही है। इससे गांवों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। यह गांवों में अलग-अलग स्थानों पर जाकर खड़ी होंगी। बैंकिंग संबंधी सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। किसान अपनी जरूरत के मुताबिक अपने डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।