{"_id":"5b68b49d4f1c1b05468b653a","slug":"91533588637-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल झूम के बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल झूम के बरसे
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मानसून के आने के शुरुआती दौर में मंथर गति से चली मानसून एक्सप्रेस ने मुरादाबाद मंडल में जुलाई के आखिरी हफ्ते में रफ्तार पकड़ी। बदरा झूम के बरसे। फिर भी मुरादाबाद मंडल में रामपुर और अमरोहा में बारिश की भरपाई नहीं हुई। अलबत्ता, मुरादाबाद और संभल में स्थिति काबू में आ गई। फिलहाल हाल की अच्छी बारिश का खेती-बाड़ी पर अच्छा असर पड़ा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों में रामपुर और अमरोहा में हाल में ज्यादा बारिश होने के बाद भी मानसून सीजन में अभी भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्शाई गई है। 6 अगस्त को रामपुर में 15.2 मिली लीटर बारिश हुई जो इसी दिन होने वाली सामान्य बारिश (15 एमएम) से 22 फीसदी ज्यादा है। लेकिन छह अगस्त तक इस सीजन में रामपुर में कुल 287.8 मिली लीटर बारिश हुई जो सामान्य से 43 फीसदी कम है। इसी तरह अमरोहा में छह अगस्त को 11 मिली लीटर बारिश हुई जो इसी दिन की सामान्य बारिश (8.4) की अपेक्षा 31 फीसदी ज्यादा रही। लेकिन इसके बाद भी अमरोहा में अभी तक 276.5 मिली लीटर बारिश हुई है जो सामान्य (393.4 मिली लीटर) से अपेक्षाकृत 30 फीसदी कम रही। मुरादाबाद-संभल में छह अगस्त को 12.2 मिली लीटर बारिश हुई जो सामान्य (12.1)से एक फीसदी ज्यादा थी। छह अगस्त तक मुरादाबाद-संभल में 424.2 मिली लीटर बारिश हुई जो सामान्य (446.7) की अपेक्षा पांच फीसदी कम रही। उल्लेखनीय है कि सामान्य से पांच फीसदी कम या ज्यादा को मौसम विभाग सामान्य बताता है। मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डा एके श्रीवास्तव के अनुसार अगले कुछ दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य बारिश के आसार हैं।
छह अगस्त तक किस जिले में कितनी बारिश
वास्तविक बारिश सामान्य बारिश
रामपुर 287.8 502.9
अमरोहा 276.5 393.4
मुरादाबाद 424.2 446.7
(आंकड़े मिली लीटर में)