{"_id":"5b4d022e4f1c1b4a748b54aa","slug":"71531773486-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को कैसे बनाएं मेधावी...सीखेंगे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को कैसे बनाएं मेधावी...सीखेंगे गुरुजी
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 26 जुलाई को बिलारी के डॉ. देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कार्यशाला कर बच्चों को मेधावी बनाने के तरीके बताए जाएंगे। डीआईओएस के अनुसार सभी विद्यालयों के शिक्षकों से शिक्षण पद्घति पर चर्चा होगी।
प्रदेश की टॉप टेन की सूची में डॉ. देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर के तीन विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा कांठ के मौढ़ा तैया के महर्षि दयानंद इंटर कालेज के विद्यार्थी भी प्रत्येक वर्ष टॉपर की सूची में रहते हैं। इन स्कूलों के शिक्षक सभी प्रधानाचार्यों को उनके स्कूल में अपनाई जाने वाली शिक्षण पद्यति पर चर्चा करेंगे। नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनके तौर-तरीकों को भी जानेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि इसके माध्यम से अन्य प्रधानाचार्य भी जान सकेंगे कि वह कौन-कौन सी प्रक्रिया से अपने यहां का शिक्षा माहौल बदल सकते हैं।